एक्शन सागर में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, जपं CEO समेत पंचायत सचिवों पर जुर्माना

आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कार्रवाई

सागर. कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है. आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर 7 जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों और जनपद पंचायत रहली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है.

शोकॉज नोटिस के नहीं दिए थे जवाब

बता दें कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों और सचिवों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए थे. लेकिन नोटिसों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले थे. इस कारण  जपं CEO समेत पंचायत सचिवों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है. जारी आदेश के अनुसार बंडा, रहली, केसली, मालथौन, जैसीनगर, शाहगढ़ और देवरी के जनपद पंचायतों के सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है.  रहली जनपद पंचायत के सीईओ रामगुलाम अहिरवार के अलावा रतनपुरा के सचिव सलामत खान, हिनौती के राकेश अहिरवार, रजवांस के लालसिंह लोधी, संजरा के हरगोविंद यादव और किशनगढ़ के सचिव बलबंत सिंह लोधी पर भी जुर्माना लगाया गया है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. जिले में जिन भी अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी. उन्हें कलेक्टर कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे और नोटिस के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *