माता वैष्णोदेवी के लिए तीर्थयात्री 5 अक्टूबर को होंगे रवाना
सागर. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्रियों के लिए वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में तीर्थयात्रा करने के लिए आवेदन 23 सितंबर तक प्राप्त किए जाएंगे. कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्रा के लिए किए जा रहे आवेदन में आधार कार्ड नंबर अनिवार्य रहेगा तथा आवेदन साफ्टकॉपी एवं हार्डकॉपी के द्वारा इस कार्यालय में 23 सितंबर की शाम 5.30 बजे तक भेजना सुनिश्चत करें. तीर्थ यात्रियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों के साथ चिकित्सीय प्रमाण पत्र सहित आवेदन कार्यालय में भेजे जाएं. इसके अतिरिक्त जिन तीर्थ यात्रियों ने पूर्व की यात्राओं में भाग लिया है. वे इस यात्रा में नहीं जा पाएंगे.

