क्रिकेट के भगवान के घर बजेगी शहनाई, सानिया चंडोक का हाथ थामेंगे अर्जुन तेंदुलकर

बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सानिया, मिस्टर पॉज पेट स्पा में हैं डायरेक्टर

मुंबई. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सगाई हो गई है, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. अर्जुन की सगाई सानिया चंडोक से हुई है. सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था. इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे. बता दें कि एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर और डायरेक्टर हैं. वहीं घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है, उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है. जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है. मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है. साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं.

मिस्टर पॉज पेट स्पा में कुत्तों-बिलियों की होती देखभाल

मिस्टर पॉज पेट स्पा में पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए विभिन्न प्रकार के ग्रूमिंग उपचार प्रदान करता है. यहां कोरियाई माइक्रोबबल थेरेपी और जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसे विशेष उपचारों से कुत्तों की त्वचा और बालों की देखभाल की जाती है.

आइसक्रीम बिजनेस में जाना-माना नाम है घई परिवार

रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं, उनके पिता इकबाल किशन घई देश में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड लेकर आए थे. उन्होंने ही मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बनवाया. पिता के नक्शे कदम पर रवि ने बिजनेस विदेशों, खासकर मिडिल ईस्ट में फैलाया. यहीं पर रवि ने आइसक्रीम मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं. ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड रवि घई के पोते शिवान घई लेकर आए.

कौन हैं सानिया चंडोक

सानिया चंडोक घई परिवार की हैं, जो मुंबई का एक बड़ा कारोबारी परिवार है.
रवि घई की पोती है सानिया.
रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं.
अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में निदेशक हैं.
सानिया इंस्टाग्राम पर कम एक्टिव रहती हैं, उनके 804 फॉलोअर्स हैं, हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है.
सानिया और अर्जुन तेंदुलकर बचपन के दोस्त हैं. उन्होंने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से पढ़ाई की है.
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है. उनका ग्रेजुएशन 2020 में हुआ, जिसके बाद वह भारत लौट आईं.

ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर फास्ट बॉलर करने के साथ ही ऑलराउंडर खिलाड़ी भी हैं. वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं. IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. अर्जुन ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला. उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया. डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया. इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा. हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला. अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *