आर्यन की सीरीज का फर्स्ट लुक रिलीज,  ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्शन और रोमांस के साथ दिखेगा भरपूर ड्रामा

निर्देशक बनकर अपने करियर की शुरुआत करेंगे शाहरुख के बेटे

मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बच्चे भी अब उन्हीं की तरह इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं. बेटी सुहाना खान पहले ही अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं और अब बेटे आर्यन खान भी एक निर्देशक बनकर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली झलक भी सामने आ गई है.

आर्यन की आवाज की चर्चा

टीजर में आर्यन खान खुद पिता शाहरुख का आइकॉनिक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, लेकिन आखिर में उन्होंने रोमांटिक डायलॉग में ट्विस्ट देते हुए इसे क्रूर बना दिया है. सीरीज के फर्स्ट लुक में आर्यन को देखकर हर कोई उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आवाज की हो रही है।

 ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्शन और रोमांस के साथ भरपूर ड्रामा

इस फर्स्ट लुक वीडियो में आर्यन खान कहते नजर आते हैं कि अब तक आपने बॉलीवुड को बहुत सारा प्यार और वार दिया है. मेरे शो में भी आपको बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार देखने को मिलेगा, क्योंकि ये कहानी है बॉलीवुड की. इससे साफ है कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्शन और रोमांस के साथ भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा. वीडियो में आर्यन कहते हैं पिक्चर तो कई साल से बाकी है, लेकिन शो अब शुरू होगा. आर्यन खान ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को न सिर्फ डायरेक्ट किया है बल्कि लिखा भी है. अब 20 अगस्त को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू सामने आएगा, जिसमें शो के बारे में और भी जानकारी पता लग सकती है.

शाहरुख खान और गौरी खान ने किया सपोर्ट

बताते चलें कि नेटफ्लिक्स के साथ-साथ शाहरुख खान और गौरी खान ने भी आर्यन को सपोर्ट करते हुए उनकी सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है. सीरीज से आर्यन खान डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं. सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, मनोज पहवा, गौतमी कपूर और राघव जुयाल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *